पैसिफिक यूनिवर्सिटी में इंजीनियर्स डे उत्सव

BY — September 15, 2025

उदयपुर। पैसिफिक यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग संकाय में 15 सितम्बर को इंजीनियर्स डे बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के अध्यक्ष प्रो. हेमंत कोठारी के प्रेरणादायक संबोधन से हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि इंजीनियर समाज के विकास की नीव होते हैं। उन्होंने युवाओं को तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ नैतिकता और जिम्मेदारी का भाव रखने की प्रेरणा दी तथा कहा कि आने वाले समय में नवाचार (Innovation) और सतत विकास (Sustainable Development) ही इंजीनियरिंग का भविष्य तय करेंगे। इसके बाद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय के अध्यक्ष प्रो. दिलेंद्र हीरन ने विद्यार्थियों को सरकार की वर्तमान योजनाओं और इंजीनियर्स के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार सरकार “मेक इन इंडिया” और “डिजिटल इंडिया” जैसी योजनाओं के माध्यम से युवाओं को स्टार्टअप, अनुसंधान और नई तकनीकों के विकास में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित ऑटो 360 उदयपुर के निदेशक इंजीनियर अनिरुद्ध कोठारी ने महान अभियंता भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे विश्वेश्वरैया की तरह अपनी रचनात्मकता और मेहनत से देश की प्रगति में योगदान दें। उन्होंने छात्रों को नई तकनीकों, ऑटोमेशन और कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में रोनक अमेटा ने प्रथम स्थान, नकुल जैन ने द्वितीय स्थान और नमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में नम्रता एवं प्रियका ने संयुक्त रूप से प्रथम, पलक ने द्वितीय तथा शाहीन खान और मोलि जैन ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. नरेश मेनारिया ने किया।फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग के कोऑर्डिनेटर डॉ. अक्षत सिंह झाला ने आभार व्यक्त किया। विजेताओं की घोषणा कर उन्हें पुरस्कृत किया गया। पूरे आयोजन में छात्रों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *