Header Banner

सिलाई व ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के दूसरे बैच की परीक्षा संपन्न

BY — September 15, 2025

अब रोजगार से जोडेंगे
उदयपुर। श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन की ओर से चलाए गए सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण में भाग लेने वाली के दूसरे बैच की छात्राओं की परीक्षा सोमवार को संपन्न हुई। इसमें उत्तीर्ण होने वाली छात्राओं को अब अलग-अलग रोजगार से जोडा जाएगा।

श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागडी ने बताया कि संगठन ने नारी वैभव मुहिम के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला शुरु की थी। इसमें 250 से ज्यादा महिलाओं को सिलाई व ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दिया गया। दूसरे बैच में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी महिलाओं के लिए सोमवार को नेहरु छा़ावास स्थित फैशन डिजाइन कॉलेज में परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा के दौरान संगठन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इसके बाद उत्तीर्ण महिलाओं को सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तीसरे बैच के सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का शुभारंभ भी जल्द होगा। इससे पूर्व दूसरे बैच की छात्राओं को रोजगार से जोडा जाएगा। दूसरे बैच का भव्य विदाई समारोह भी होगा जिसमें छात्राएं अपने अनुभव साझा करेंगी। संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री निर्मल कुमार पंडित व राष्ट्रीय महासचिव दीपक मेनारिया ने बताया कि संगठन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अन्य योजनाएं ला रहा है। मेहंदी व डांस जैसे कोर्स भी ला रहे हैं जिससे महिलाओं को आजीविका मिलने में मदद होगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जिला महिला अध्यक्ष, मंजू खींची, जिला महिला सचिव सुनीता प्रजापत, जिला महिला मंत्री मीना यादव व जिला महासचिव चंचल औदीच्य भी उपस्थित रही।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply