Header Banner

श्री एकलिंग नाथ सेवा संगठन की महिला कार्यकारिणी का गठन

BY — September 17, 2025

उदयपुर। श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन की बैठक में बुधवार को महिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागडी ने बताया कि संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक में नारी वैभव मुहिम का और विस्तार करने के उद्देश्य से महिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।

कार्यकारिणी में मंजू खिची को जिला अध्यक्ष, किरण मेहता व रिया भंडारी को प्रदेश उपाध्यक्ष, नेत्रांजलि मेनारिया को जिला उपाध्यक्ष, रोमा गंगावत को जिला सचिव, सीमा आर्य को जिला मंत्री, संतोष तंवर को जिला सचिव, गायत्री साहू को जिला महासचिव नियुक्त किया गया। यह कार्यकारिणी अपने अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों की नियुक्ति के साथ ही महिलाओं को संगठन से जोडने का काम करेंगी। श्री बागडी ने बताया कि संगठन का अन्य शहरों में भी विस्तार किया जा रहा है इसलिए महिला कार्यकारिणी नई योजनाओं और गतिविधियों को क्रियान्वित करने का काम करेगी। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव दीपक मेनारिया ने बताया कि संगठन का स्थापना दिवस 20 सितंबर को आयोजित किया जाएगा जिसके लिए संगठन की ओर से भव्य तैयारियां की जा रही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply