अग्रसेन जयंती पर शहर में निकली अग्रसेन महाराज की भव्य शोभायात्रा

BY — September 22, 2025

शहर में सैंकडों स्वागत द्वार बनाए, अग्रसेन महाराज की आरती
उदयपुर। श्री श्री 1008 महाराजा श्री अग्रसेन जी के 5149वें अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति की ओर से सोमवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में जहां ऑपरेशन सिन्दूर की झांकी ने देश के जवानों की सफलता को दर्शाया वहीं श्री अग्रसेन महाराज और दादी राणी सती की झांकी ने भी मन मोह लिया। प्रचार प्रसार समिति संयोजक राजेश अग्रवाल व रवींद्र अग्रवाल ने बताया विशाल शोभायात्रा शाम करीब पांच बजे सूरजपोल स्थित निम्बार्क कॉलेज प्रांगण से रवाना हुई जिसमें बडी संख्या में अग्रजनों ने भाग लिया। शोभायात्रा की अगवानी सबसे आगे समाज का बैनर लिए और दुपहिया वाहनों पर सवा युवक-युवतियां कर रहे थे जिन्होंने अग्रसेन महाराज की जयकारों को बूलंद किया। इनके पीछे छः घोडों पर सवार अग्रजन थे। इनके पीछे श्री अग्रसेन महाराज और दादी राणी सती की सुंदर झांकी सजी थी। बग्गी में अग्रसेन महाराज व दादी रणी सती की तस्वीर विराजमान की गई। कई जगहों पर अग्रजनों व अन्य भक्तों ने पुष्प वर्षा कर आरती भी की। शहर विधायक ताराचंद जैन भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड, पूर्व उप महापौर पारस सिंघवी, भाजपा नेता देवीलाल सालवी, डॉक्टर जिनेंद्र शास्त्री, मंडल अध्यक्ष विजय आहुजा, मंडल उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल व सुनील व्यास द्वारा अग्रवाल भवन सूरजपोल पर महाराजा अग्रसेन की आरती की व शोभायात्रा का स्वागत अभिनंदन किया गया।

शोभायात्रा संयोजक नलिन गुप्ता सह संयोजक हनुमान गुप्ता ने बताया कि शोभायात्रा में सात बग्ग्गियों पर अलग-अलग झांकियां सजी थी जिनमें ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता को दर्शाती झांकी के फोटो लेने में शहरवासी भी पीछे नहीं रहे। कमल पर विराजमान महालक्ष्मी सहित अन्य झांकियां बहुत मनमोहक थी। रोज एक रुपए के दान को दर्शाती एक रुपए के सिक्के की झांकी भी बहुत ही रोचक रही। शोभायात्रा में श्री जैन अग्रवाल बाल मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों की बैंड प्रस्तुति ने भी सभी का मन मोह लिया। एक कतार में बैंड वादन करते बाल विद्यार्थी चल रहे थे। शोभायात्रा में बडी संख्या में महिलाएं कलश लिए चल रही थी और उनके साथ ही महादेव और पार्वती अपने गणों के साथ आशीर्वाद देते हुए चल रहे थे। बैंड की धून पर महिलाएं व पुरुष नाचते झूमते चल रहे थे। नाचो रे आओ रे भक्तों अग्रसेन जयंती आई है, अग्रसेन के सेवक हैं हम आगे बढते जाएंगे तथा जय-जय अग्रसेन महाराज, जय-जय अग्रवाल समाज की धूनों पर नाचते महिलाओं व पुरुषों का उत्साह भी गजब था। खास बात यह रही कि शोभायात्रा में शामिल समाज के प्रत्येक व्यक्ति को वेलकम गिफ्ट भेंट किया किया तथा झांकी में शामिल रहे बच्चों व बडों को पुरुस्कृत भी किया।
शोभा यात्रा के अवसर पर उप मुख्य संयोजक सतीश चंद्र अग्रवाल, दिनेश चंद्र अग्रवाल, प्रकाश चंद अग्रवाल, संजय सिंघल, आर पी गुप्ता, मदनलाल अग्रवाल, सत्यनारायण गुप्ता, विवेक अग्रवाल, चंद्र प्रकाश अग्रवाल, रविंद्र अग्रवाल, गजेंद्र अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, रामचंद्र अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, चंचल अग्रवाल, बालमुकुंद पीती, संजय अग्रवाल, राकेश गर्ग, नागरमल अग्रवाल, चंद्रप्रकाश बंसल, गौरव बंसल, डॉ नवनीत अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, दीपेश मित्तल, समीर गर्ग, शिव प्रकाश अग्रवाल, रमेश तायलिया व अशोक सिंघल सहित बडी संख्या में समाजजन शामिल थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *