पैसिफिक विश्वविद्यालय की इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में कबड्डी आयोजन

BY — September 24, 2025

उदयपुर। पैसिफिक विश्वविद्यालय की इंटर कॉलेज प्रतियोगिता के अंतर्गत कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता की मेजबानी पैसिफिक विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय ने की। कार्यक्रम में कुल 8 टीमों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उद्घाटन समारोह का शुभारंभ पैसिफिक विश्वविद्यालय के अध्यक्ष प्रो. हेमंत कोठारी के प्रेरणादायी उद्बोधन से हुआ।

प्रो. कोठारी ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। खेलों से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि टीम भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए, क्योंकि खेल हमें जीत-हार को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करना सिखाते हैं।इसके बाद प्रो. दिलेंद्र हीरन डीन फैकल्टी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने अपने उत्साहवर्धक विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि खेलों में जीतने के लिए केवल शारीरिक शक्ति नहीं बल्कि मानसिक एकाग्रता और सही रणनीति भी आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा, “हर मैच में जीतना जरूरी नहीं, लेकिन हर मैच से कुछ नया सीखना जरूरी है। हार को कभी निराशा के रूप में न लें बल्कि अगले प्रयास के लिए प्रेरणा के रूप में स्वीकार करें।” कार्यक्रम में पैसिफिक कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के प्राचार्य डॉ. हेमंत पंड्या, कला संकाय के डीन प्रो. टी.पी. अमेटा, इंजीनियरिंग संकाय के समन्वयक अक्षत सिंह झाला और पैसिफिक कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के उप प्राचार्य जितेन्द्र सिंह चुंडावत विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संचालन चंद्रेश सोनी और रोहित दवे द्वारा किया गया। रोहित दवे ने प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करते हुए छात्रों में खेल के प्रति उत्साह जगाने में विशेष भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के विजेता में
पॉलिटेक्निक कॉलेज प्रथम, फार्मेसी कॉलेज द्वितीय रहे। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी संजय आहिर (फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग) रहे। पुरस्कार वितरण समारोह में पैसिफिक कॉलेज ऑफ टीचर्स एजुकेशन के प्राचार्य कपिलेश तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे और विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। प्रतियोगिता के दौरान छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और सभी टीमों ने खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply