पेसिफिक लॉ स्कूल में “POCSO Act: Rights, Duties & Responsibilities” पर कार्यशाला

BY — September 27, 2025

उदयपुर। पैसिफिक स्कूल ऑफ लॉ, पैसिफिक अकादमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी, उदयपुर एवं चाइल्ड वेलफेयर कमेटी, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 27 सितम्बर 2025 को “POCSO Act: Rights, Duties & Responsibilities” विषय पर कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत संबोधन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में संजय कुमार भटनागर (विशेष न्यायाधीश, POCSO कोर्ट, उदयपुर) ने बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों पर महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किए। प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा (ग्रुप प्रेसीडेंट, पैसिफिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स) ने अपना मार्गदर्शन देते हुए विद्यार्थियों को समाज में बच्चों की सुरक्षा और कानूनी जागरूकता के महत्व पर प्रेरित किया। प्रो. हेमंत कोठारी (प्रेसीडेंट, PAHER यूनिवर्सिटी) ने अपने विचार साझा करते हुए विद्यार्थियों को बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया।
विशिष्ट संसाधन व्यक्तियों में यशोदा पानिया (प्रेसीडेंट, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी, उदयपुर) एवं डॉ. संगीता राव (सदस्य, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी, उदयपुर) ने प्रतिभागियों को अपने अनुभवों और विशेषज्ञता से अवगत कराया। विद्यालय की प्राचार्य डॉ. पुष्पा मेहदू ने अपने मार्गदर्शन से कार्यक्रम को दिशा दी। इस अवसर पर संकाय सदस्य श्रीमति कृपा जैन, डॉ. पूजा सिसोदिया, श्री सुरेन्द्र भाटी, सुश्री परवीन कौसर, श्री चिराग भटनागर, श्री रामचन्द्र पालीवाल उपस्थित रहे और अपने सक्रिय सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में डॉ. ध्रुवल शाह (सहायक प्राध्यापक, पैसिफिक स्कूल ऑफ लॉ) ने सभी अतिथियों, संसाधन व्यक्तियों, संकाय सदस्यों, छात्र-छात्राओं एवं सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए वोट ऑफ थैंक्स प्रस्तुत किया। इस कार्यशाला में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें विद्यार्थियों के साथ-साथ संकाय सदस्य एवं गैर-शिक्षण स्टाफ ने भी सक्रिय योगदान दिया। कार्यशाला ने प्रतिभागियों को न केवल कानूनी जानकारी प्रदान की बल्कि बच्चों की सुरक्षा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की ओर जागरूक भी किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *