चेतक स्टालिन्स और फतह फाल्कन ने जीते अपने मैच

BY — October 14, 2025

अश्विन और अमान मेन ऑफ द मैच
उदयपुर। उदयपुर प्रीमियर लीग सीजन-2 के तहत मंगलवार को खेले गए मैचेस में चेतक स्टालिन्स ने लेक टाइटंस को 51 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अश्विन मेनारिया के अर्धशतक की बदौलत निर्धारित ओवर्स में 208 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी लेक टाइटन्स निर्धारित ओवर्स में 157 रन ही बना पाई। मैन ऑफ द मैच अश्विन मेनारिया रहे।

908288

आयोजन सचिव अनिरुद्ध सांखला ने बताया कि इक्विटास बैंक के सहयोग से हुए आयोजन में दूसरे मैच में फतह फाल्कन ने बागौर रॉयल्स को 8 विकेट से हराया। मैन ऑफ द मैच अमान अहमद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए। बल्लेबाजी में अनिरुद्ध सांखला ने नाबाद अर्धशतक बनकर टीम को जीत दिलाई।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *