Header Banner

शहर की युवा छापाचित्र कलाकार नैना सोमानी दिल्ली में पुरस्कृत

BY — October 17, 2025

उदयपुर। शहर की युवा कलाकार नैना सोमानी के छापाचित्र “फिश लाइट डिनर“ को 34वीं रवि जैन मेमोरियल फाउंडेशन अवॉर्ड्स, न्यू दिल्ली” की और से द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। धूमिमल गैलरी में प्रदर्शित की गई इस प्रदर्शनी में वुडकट तकनीक में बनाए गए दो छापा चित्र ’फिश लाइट डिनर” एवं “लक्ज़री नेवर डाइज़, एपैरेंटली” को प्रदर्शित किया गया गया। 39.32 इंच एवं 45.29 इंच में बने यह छापा चित्र को 10-11 रंगों की लेयर में बनाया गया है। यह प्रदर्शनी 29 सितंबर से 14 अक्टूबर तक प्रदर्शित रही जिसमें नैना ने प्रिंटमेकिंग के प्रति गहरे प्रेम को दर्शाया है। मानव अस्तित्व को दर्शाते इन छापा चित्रों में अपने विचारों को उकेरा है।

इस प्रतियोगिता के लिए देश से 500 से अधिक कृतियां प्राप्त हुई थीं। धूमीमल गैलरी में प्रदर्शित 500 से अधिक कृतियों में से 5 युवा कलाकार का चयन हुआ जिसमे राजस्थान से केवल उदयपुर की नैना को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। इस अवॉर्ड के लिए, नैना को सम्मानस्वरूप नकद राशि, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया । नैना की कृतियां पूर्व में भी ललित कला अकादमी,एआईएफएसीएस अमृतसर आदि राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुई है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply