एकलिंगनाथ सेवा संगठन ने 500 से ज्यादा महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर

BY — October 23, 2025

संगठन अब मेडिकल क्षेत्र में भी प्रशिक्षण देगा: आकाश बागडी
उदयपुर। समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन अब तक 500 से ज्यादा महिलाओं और युवतियों को विभिन्न प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर बना चुका है। महिलाएं रोजगार करके अपने परिवार के लिए सहायक बन रही है। संगठन 15 बेटियों को भी गोद ले चुका है और सेवा की यात्रा अनवरत जारी है। सेवा के नए प्रकल्प भी शुरु किए जा रहे हैं। श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागडी ने गुरुवार को संगठन के नए कार्यालय के शुभारंभ एवं प्रशिक्षण के तीसरे बैच के उद्घाटन अवसर पर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संगठन बोहरा गणेशजी मार्ग पर अब अपने स्थायी एवं सुसज्जित नए कार्यालय में स्थानांतरित हो चुका है।

बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अभियान की प्रदेश संयोजक डॉ शिल्पा पामेचा संगठन के राष्टीय महामंत्री एडवोकेट निर्मल कुमार पंडित व संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागडी ने बागडी परिवार के साथ फीता काट कर भव्य समारोह में नए कार्यालय का शुभारंभ किया। डॉ शिल्पा पामेचा ने संगठन द्वारा चलाई जा रही नारी वैभव मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि इससे बडी संख्या मे महिलाओं और युवतियों को अपने पैरों पर खडा होने का अवसर मिल रहा है। एडवोकेट निर्मल कुमार पंडित ने कहा कि कई सारी संस्थाए सेवा के नाम पर चालू होती है और कुछ ही महीनों में बंद हो जाती है, लेकिन श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन एक इतिहास बना रहा है, जिसने अल्प समय में सैंकडों महिलाओं को रोजगार से जोडा है। तीसरे बैच के शुभारंभ अवसर पर आकाश बागडी ने कहा कि संगठन अब तक 500 से ज्यादा महिलाओं को आत्मनिर्भर बना चुका है। सिलाई व ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के साथ ही संगठन अब मेहंदी, कंप्यूटर कोर्स के प्रशिक्षण भी चालू कर रहा है। उदयपुर में पहली बार निर्धन छात्राओं के लिए लेब टेक्निशियन व जीएनएम के कोर्स भी मातेश्वरी हॉस्पीटल के साथ मिलकर चालू किए जा रहे हैं। श्री बागडी ने बताया कि जोधपुर, भीलवाडा व गोगुंदा के बाद अब संगठन का नया सेंटर घासा, मावली में शुरु किया जा रहा है जहां बडी संख्या में ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। संगठन की ओर से निशुल्क एम्बूलेंस सेवा भी चालू की जाएगी जो 50 किलोमीटर क्षेत्र में मरीज को अस्पताल ले जाने और घर छोडने की निशुल्क सेवा देगी। संगठन की ओर से गोशाला खोलने की भी योजना है, जहां बेसहारा गौवंश को रखा जाएगा। इस मौके पर संगठन के राष्टीय महासचिव दीपक मेनारिया, ओम बागडी, प्रिंस बागडी, महिला जिलाध्यक्ष मंजू खिंची, उपाध्यक्ष चंचल सनाढ्य, मीना यादव व सुनीता प्रजापत का बेहतरीन सेवाओं के लिए सम्मान किया गया। शुभारंभ अवसर पर प्रसिद्द भजन गायक अंजलि व चिराग सुथार की ओर से भजन कार्यक्रम भी आयोजित हुए जिसमें महिलाएं कृष्ण भजन पर झूमने को मजबूर हो गई। कार्यक्रम का संचालन मुकेश मेनारिया ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *