बसंत पंचमी पर सर्वसमाज के लिए दहेज मुक्त व निशुल्क सामूहिक विवाह

BY — November 3, 2025

एकलिंग नाथ सेवा संगठन की ओर से सात फेरो के साथ बेटी बचाने, सनातन धर्म की रक्षा व शिक्षा का संकल्प दिलाया जाएगा: आकाश बागडी
कोई शुल्क नहीं, सारा खर्चा संगठन की ओर से

उदयपुर। श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन उदयपुर की ओर से दूसरा सर्वसमाज निशुल्क सामूहिक विवाह तथा तुलसी विवाह 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी के मौके पर आयोजित होगा। सामूहिक विवाह में आर्थिक रुप से असक्षम 51 जोडो का विवाह करवाने का लक्ष्य रखा गया है। सामूहिक विवाह दहेज मुक्त होगा तथा सात फेरो के साथ बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, सनातन धर्म की रक्षा तथा बच्चों को शिक्षा का संकल्प दिलाया जाएगा।

सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागडी व राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट निर्मल कुमार पंडित ने यह जानकारी दी। श्री बागडी ने बताया कि यह दूसरा सामूहिक विवाह कई नवाचार लिए होगा। विवाह समारोह के सभी आयोजन सत्यम गार्डन, महासतिया रोड आयड में होंगे। शाम को करीब 4 बजे सभी दूल्हों व दुल्हन की शोभायात्रा बोहरा गणेशजी मंदिर से प्रारंभ होगी जो संत टेरेसा स्कूल, यूनिवरसिटी रोड, बेकनी पुलिया, आयड पुलिया, आयड मुख्य मार्ग होते हुए सत्यम गार्डन पहुंचेगी। वहां सभी दूल्हों द्वारा अलग-अलग तोरण की रस्म के बाद वैवाहिक कार्यक्रम शुरु होंगे। श्री बागडी ने बताया कि अब तक 11 जोडो का पंजीयन हो चुका है। जो जोडे उदयपुर से बाहर से आएंगे उनके एक दिन की ठहराने की व्यवस्था संगठन की ओर से की जाएगी। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव दीपक मेनारिया, पूरण खटीक, प्रिंस बागड़ी, मंजू खींची, चंचल औदीच्य, सुनीता प्रजापत, मीना यादव आदि भी उपस्थित थे।
एक लाख की एफडी, 40 लाख का बीमा : बागडी ने बताया कि सामूहिक विवाह कई नवाचार लिए होगा। पहला यह पूरी तरह से दहेज मुक्त होगा, लेकिन संगठन की ओर से एक लाख रुपए की एफडी दुल्हन के नाम से दी जाएगी जिसमें नॉमिनी दुल्हन की मांग रहेगी। 40 लाख रुपए का बीमा भी करवाया जाएगा, ताकि भविष्य को सुरक्षित रखा जा सके। इसमें भी नॉमिनी रखा जाएगा। विवाह बनाए रखने का एग्रीमेंट होगा एडवोकेट पंडित ने बताया कि सामूहिक विवाह में प्रत्येक जोडे से 20 साल का यह एग्रीमेंट किया जाएगा कि पति-पत्नी के बीच विवाद होने पर वे पुलिस या कोर्ट नहीं जाएंगे। पहले संगठन के पदाधिकारी दोनों के बीच सलाह मशविरा करेंगे। बात नहीं बनने पर वे आगे स्वतंत्र होंगे।
तीसरे बैच में लडकियों के साथ महिलाए भी : संगठन के नए सेंटर पर महिलाओं के लिए प्रशिक्षण शिविर के तीसरे बैच का शुभारंभ भी शनिवार 1 नवंबर से हो गया। श्री बागड़ी ने बताया कि तीसरे बैच में लडकियों के साथ महिलाओं ने भी खूब रुचि दिखाई है। इस बैच में करीब ढाई सौ लडकियों व महिलाओं को सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। संगठन महिलाओं को अब कंप्यूटर कोर्स के साथ ही जीएनएम एवं लेब टेक्निशियन का भी निशुल्क कोर्स करवाएगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *