Header Banner

स्पंदन – 2025 में भारत के विभिन्न प्रान्तों की कला का समावेश

BY — November 13, 2025

पेसिफिक मेडिकल विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रम में ‘ब्रश द फॉल्क‘ प्रतियोगिता का आयोजन
उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल विश्वविद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम स्पंदन – 2025 में भारत के विभिन्न प्रान्तों की समृद्ध कला और संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए ‘ब्रश द फॉल्क‘ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विधार्थीयों ने विभिन्न प्रान्तों की पारंपरिक कला और लोक कला को चित्रित किया। 31 अक्टूबर से 12 नबम्बर तक आयोजित इस प्रतियोगिता पीएमयू के संगठक कॉलेजो के 160 से ज्यादा विधार्थीयों ने भाग लिया।

‘ब्रश द फॉल्क‘ प्रतियोगिता की समन्वयक डॉ.राहीला घोड़च ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य भारतीय कला की विविधता को मंच पर लाना था। प्रतियोगिता में विधार्थीयों ने अपने कला कौशल के माध्यम से विभिन्न राज्य और सांस्कृतिक धरोहरों को जीवित किया। जिसमें प्रमुख रूप से राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र, और दक्षिण भारत की कला शैलियों को प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फेविक्रिल कम्पनी के उत्तर भारत के एएमएमडी राकेश अग्रवाल एवं फेविक्रिल के राजस्थान सीएमडीआई गोपाल माथुर ने विधार्थीयों की कला की सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हैं और उन्हें अपनी कला का सम्मान करने का अवसर प्रदान करते हैं।
संस्थान के चेयरपर्सन राहुल अग्रवाल ने सभी 160 प्रतिभागियो की बनाई कलाकृतियो की तारीफ करते हुए कहा कि मेडिकल फील्ड में तनाव हर समय बना रहता है ऐसे में एच आर विभाग की डॉ.राहीला घोड़च विधार्थीयों एवं कर्मचारियों को कला के माध्यम से उनके तनाव को कम कर रही है। जो तारीफ के काबिल है। इस दौरान 160 प्रतिभागियो की बनाई कलाकृतियो की प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम के अंत में पेसिफिक मेडिकल विश्वविद्यालय के डॉ.यू.एस.परिहार,डॉ.एम.एम.मंगल एवं स्पंदन के समन्वयक नीरज चपलोत ने फाईनल के तीन विजेताओं की घोषणा करी जिसमें पीएमसीएच अश्विन पाटीदार प्रथम,पीडीसीआरसी की देवयानी पाटीदार द्वितीय एवं पीएमसीएच की मिष्ठी गौतम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओ को 15 नबम्बर स्पंदन के मुख्य कार्यक्रम में पुरूस्कृत किया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply