स्पंदन में नमन मिस्टर एवं तनिष्का मिस फ्रेशर

BY — November 14, 2025

पेसिफिक कॉलेज ऑफ फिजियोथैरेपी में तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम
उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रम स्पंदन – 2025 के अर्न्तगत पेसिफिक कॉलेज ऑफ फिजियोथैरेपी में तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के छात्रों ने रंगोली, मेहंदी, फेस पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, डांस, सिंगिंग, रैंप वॉक जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विधार्थीयो की कला और प्रतिभा ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। खासतौर पर डांस और सिंगिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित सभी अतिथियों ने खूब सराहा।

इस अवसर पर फ्रेशर और फेयरवेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया,जिसमें नमन गुर्जर को ’मिस्टर फ्रेशर’ और तनिष्का सुखवाल को ’मिस फ्रेशर’ के खिताब से नवाजा गया। वहीं, फेयरवेल प्रतियोगिता में हेमांक दवे को ’मिस्टर फेयरवेल’ और भावना गालव को ’मिस फेयरवेल’ के सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के इस अवसर पर पेसिफिक कॉलेज ऑफ़ फिजियोथेरेपी के डीन डॉ.जफर खान ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों में टीमवर्क, समर्पण और नेतृत्व के गुणों को प्रोत्साहित करते हैं, जो उनके समग्र विकास के लिए जरूरी हैं।
पेसिफिक मेडिकल यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन राहुल अग्रवाल और सीईओ शरद कोठारी ने सभी सम्मानित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की एवं जीवन में शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों की मानसिक और शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम में डॉ. आरएल श्रीमाल, राकेश पालीवाल, डॉ. विनोदनी वराहडे, डॉ. नीता साही, डॉ. जया, डॉ. कल्पना, डॉ. गायत्री, डॉ. दीपक लोहार, डॉ. फारूख मोहम्मद, डॉ. आदिल रज़ा अंसारी, डॉ. हीरेंद्र कटारिया, डॉ.रेणुका पाल,खुशवीर सिंह राजावत, डॉ. सुहानी भटनागर, डॉ. अभिषेक अरोड़ा, डॉ. शुभम कल्याणा, डॉ. दीपिका बलाला, डॉ. सौरव सोनी, डॉ. आबिद, डॉ. हसनैन, डॉ. विशाल, डॉ. नंदिनी, डॉ. कीर्ति, डॉ. दिलावर खान, डॉ. लौकिक, श्वेता राजपूत एवं समस्त कॉलेज के फैकल्टी सदस्य उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *