एकलिंग नाथ सेवा संगठन : सर्व समाज सामूहिक विवाह की भी तैयारियां

BY — November 17, 2025

विवाह समारोह के लिए बोहरा गणेशजी को प्रथम न्यौता
उदयपुर। श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन उदयपुर की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कुराबड तहसील के गांव शिशवी में भी सेंटर का शुभारंभ किया गया है। इसी के साथ संगठन द्वारा 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी के मौके पर होने वाले सर्वसमाज निशुल्क सामूहिक विवाह तथा तुलसी विवाह की तैयारियां भी शुरु कर दी गई है। संगठन के सदस्यों ने मंदिर जाकर बोहरा गणेशजी को प्रथम न्यौता दिया।

श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागडी ने बताया कि संगठन द्वारा चलाए जा रहे नारी वैभव मुहिम के तहत महिलाओं को सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण देने के लिए कुराबड तहसील के शिशवी गांव में नए सेंटर का शुभारंभ किया गया है, जहां बडी संख्या में महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर अध्यापक बंशीलाल रेबारी अध्यापक, सचिव राजेंद्र पुरोहित, सरपंच किशन लाल, पूर्व सरंपच कैलाशमल, जोधा सिंह, अमर सिंह, दीपक प्रजापत, विशाल प्रजापत आदि उपस्थित थे। इस मौके पर भक्ति संध्या ीाी हुई जिसमें मंच संचालन मुकेश मेनारिया ने किया। बागडी ने बताया कि सामूहिक विवाह को लेकर भी व्यापक तौर पर तैयारियां शुरु दी गई है। सबसे पहले पदाधिकारी व कार्यकर्ता बोहरा गणेशजी मंदिर पहुंचे जहां गजानंदजी महाराज को पहला निमंत्रण कार्ड समर्पित कर विवाह समारोह में पधारने और सभी कार्य सफलता पूर्वक संपन्न करने की प्रार्थना की। इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट निर्मल कुमार पंडित, राष्ट्रीय महासचिव दीपक मेनारिया, पूरण खटीक, प्रिंस बागड़ी, मंजू खींची, चंचल औदीच्य, सुनीता प्रजापत, मीना यादव आदि भी उपस्थित थे।
बोहरा गणेशजी से ही निकलेगी शोभायात्रा : श्री बागडी ने बताया कि विवाह समारोह के सभी आयोजन सत्यम गार्डन, महासतिया रोड आयड में होंगे। शाम को करीब 4 बजे सभी दूल्हों व दुल्हन की शोभायात्रा बोहरा गणेशजी मंदिर से प्रारंभ होगी जो संत टेरेसा स्कूल, यूनिवरसिटी रोड, बेकनी पुलिया, आयड पुलिया, आयड मुख्य मार्ग होते हुए सत्यम गार्डन पहुंचेगी। वहां सभी दूल्हों द्वारा अलग-अलग तोरण की रस्म के बाद वैवाहिक कार्यक्रम शुरु होंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *