चेन्नई में हुई इंटरनेशनल लेवल अबेकस में उदयपुर के तीन बच्चे विजेता

BY — November 18, 2025

उदयपुर। सिप अबेकस की ओर से इंटरनेशनल लेवल अबेकस प्रतियोगिता चेन्नई में आयोजित हुई जिसमें दुनिया के 11 देशों के बच्चों ने हिस्सा लिया ।इस प्रतियोगिता में भारत समेत अमेरिका , यू ए ई , ऑस्ट्रेलिया , फिलीपींस , तंजानिया, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका,बहरीन एवं नेपाल के 5700 बच्चों ने भाग लिया ।

सिप एकेडमी उदयपुर की डायरेक्टर डॉ राधिका सेठिया ने बताया की 11 मिनट में 300 सवालों को हल करके बच्चों ने अपनी हाई स्पीड अर्थमेटिक स्किल्स व एकाग्रता का परिचय दिया । इस प्रतियोगिता में उदयपुर के 3 बच्चों ने अवार्ड जीते। ग्रैंडमास्टर लेवल पर चार्वी पंचाल को सेकंड रनरअप, जोयी सेठिया एवं पवित्र जैन को थर्ड रनरअप अप का अवार्ड मिला। उदयपुर की हेड राधिका सेठिया ने बताया कि छोटे बच्चों में नंबर्स का डर खत्म करना व अर्थमेटिक के प्रति उनका रुझान बढ़ाना ही सिप अबेकस का मुख्य उद्देश्य है । बच्चों की सुनने एवं समझने की क्षमता को प्रखर करना तथा बच्चों की एकाग्र शक्ति बढ़ाने के साथ ही उन्हें कैलकुलेशन और मैथमेटिक्स में होशियार किया जाता है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *