पाहेर विश्वविद्यालय का खेलो इण्डिया में स्वर्ण पदक

BY — November 27, 2025

अखिल भारतीय खेलो इण्डिया भरतपुर में चल रही कुश्ती खेल प्रतियोगिता के 61 किलो ग्राम फ्री स्टाइल में पाहेर विश्वविद्यालय कि और से प्रदर्शन कर रहे अनुज कुमार ने स्वर्ण पदक हासिल कर विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस उपलक्ष में पेसिफिक ग्रुप चेयरमेन राहुल अग्रवाल ने सभी को बधाइयाँ दी।

वाइस चांसलर प्रो हेमंत कोठारी ने कहा कि ऐसी जीत में कोच कि मुख्य भूमिका होती है सभी खेलो में छात्र अच्छा प्रदर्शन कर रहे है और पदक हासिल कर रहे है आगे भी यही प्रदर्शन जारी रहे और पदक हासिल करते रहे। रजिस्ट्रार शरद कोठारी ने एथलीट और कोच को शुभकामनाये दी। ग्रुप प्रेसिडेंट प्रो. बीपी शर्मा ने बधाई देते हुए कहा कि समय समय पर अनेक एथलीटो ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय को पदक दिलवाए है। आशा है आगे भी यही प्रदर्शन जारी रहेगा। कोच चंद्रेश सोनी ने कहा कि अनुज ने बहुत शानदार प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। इस दौरान प्राचार्य पेसिफिफ शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय डॉ हेमंत पंड्या ने कहा कि विश्वविद्यालय में सभी खिलाडियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए हमेशा प्रेरित किया जाता है इसके लिए उचित वातावरण एवं सभी खेल सम्बंधित सुविधाएँ प्रदान की जाती है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *