श्री एकलिंग नाथ सेवा संगठन नायरा गृह उद्योग से जोड़ेगा महिलाओं को

BY — December 19, 2025

आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं, संगठन का सर्व समाज सामूहिक विवाह समारोह अब 20 अप्रैल को: आकाश बागडी
उदयपुर। श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन की ओर से नारी वैभव मुहिम के तहत बडी संख्या में महिलाओं को रोजगार से जोडने के लिए नायरा गृह उद्योग नाम से नया प्रकल्प शुरु किया जा रहा है। इस प्रकल्प में उदयपुर संभाग के सभी जिलों में महिलाओं को जोडा जाएगा। इस प्रकल्प के विस्तार के कारण संगठन की ओर से आयोजित होने वाले सर्व समाज सामूहिक विवाह समारोह 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया के मौके पर किया जाएगा।

श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागडी ने बताया कि विभिन्न महिला संगठनों की ओर से की गई मांग पर विचार करने के बाद संगठन ने अब नायरा गृह उद्योग की ओर कदम रखा है। नारी वैभव मुहिम के तहत महिलाओं को सिलाई, ब्यूटी पार्लर व मेहंदी प्रशिक्षण शिविर चलाया गया जिसमें सैंकडों की संख्या में महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया गया। संगठन ने अब एक कदम और आगे बढाते हुए नायरा गृह उद्योग नाम से नया प्रकल्प शुरु किया है। इसके तहत जरुरतमंद महिलाओं को रोजगार से जोडनेे के लिए उन्हें अगरबत्ती, पापड, मसाला, अचार व अन्य घरेलू सामग्री बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद उन्हें घर पर ही काम दिया जाएगा और उनके उत्पादों को नायरा गृह उद्योग के नाम से ही सेल किया जाएगा। इस तरह हजारों महिलाओं को घर बैठे ही रोजगार से सीधा जोड दिया जाएगा, ताकि वे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर यह काम कर सके। श्री बागडी ने बताया कि नायरा गृह उद्योग का प्रकल्प का विस्तार उदयपुर के अलावा धीरे-धीरे राजसमंद, डूंगरपुर, बांसवाडा तथा चित्तौडगढ जिलों में भी किया जाएगा।

संगठन के राष्टीय महासचिव निर्मल कुमार पंडित ने बताया कि नायरा गृह उद्योग से बडी संख्या में उन महिलाओं की जिंदगी में रोशनी लाने का एक छोटा सा प्रयास है जिनके हाथों में हुनर तो है, लेकिन साधन सुविधा नहीं मिलने से वे कोई भी काम नहीं कर पाती। उन्होंने बताया कि इस प्रकल्प को देखते हुए बसंत पंचमी पर होने वाला सर्व समाज निशुल्क सामूहिक विवाह समारोह अब 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया के मौके पर करने का निर्णय किया गया है। बागडी ने कहा कि संगठन की ओर से सिलाई व ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के तीन चरण चलाए जा चुके हैं और इसमें सैंकडों महिलाओं व युवतियों को आत्मनिर्भर बनाया गया है। संगठन ने शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में भी कई लोगों को लाभान्वित किया है।
कार्यकारिणी का विस्तार : बागडी ने बताया कि संगठन के ढांचे में भी काफी परिवर्तन किया गया है और समाज सेवा में अग्रणी रहने वाले कार्यकर्ताओं को इससे जोडा गया है। इनमें जगदीश अहीर को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनके अलावा राधा मेघवाल कुराबड शिशवी ग्रामीण अध्यक्ष, निशा मेघवाल को संगठन के कुराबड शिशवी ग्रामीण उप सचिव, राधा मेघवाल कुराबड शिशवी ग्रामीण अध्यक्ष, मनीषा सांखला भोपालसागर ग्रामीण उपाध्यक्ष, अनिता खटीक कुराबड शिशवी ग्रामीण कोषाध्यक्ष, लीला मेघवाल कुराबड शिशवी ग्रामीण उपाध्यक्ष, इंदिरा प्रजापत कुराबड शिशवी ग्रामीण सचिव, प्रियंका यादव भोपालसागर कोषाध्यक्ष, पूजा शर्मा भोपालसागर उप सचिव, नेहा वैष्णव भोपालसागर ग्रामीण अध्यक्ष, खुशबू पाराशर भोपालसागर ग्रामीण सचिव, जगदीश अहीर को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस मौके पर संगठन की पदाधिकारी मंजू खिंची, चंचल ओदिच्य व सुनीता प्रजापत भी उपस्थित थीं। संचालन मुकेश पालीवाल ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *