Header Banner

विश्व स्काउट दिवस पर पेसिफिक में बेसिक कोर्स शिविर

BY — February 23, 2026

पेसिफिक कॉलेज ऑफ टीचर्स एजुकेशन में आयोजित कब मास्टर फ्लॉक लीडर बेसिक कोर्स शिविर में विश्व स्काउट दिवस को स्काउटिंग के जनक लार्ड बेड़ेंन पॉवेल जयंती को चिंतन दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में आए अतिथियों को गार्ड ऑफ ऑनर और बैंड के द्वारा कार्यक्रम स्थल तक लाया गया।

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स जीएस शर्मा, राज्य सचिव राजस्थान नरेंद्र औदिच्य, जिला सचिव उदयपुर रमा जैन उपस्थित रहे। सात दिवसीय शिविर में BSTC के छात्रों को स्काउटिंग का बेसिक कोर्स जिसमें स्काउट प्रार्थना, ध्वज गीत,नियम, प्रतिज्ञा,सेल्यूट, शिष्टाचार, ध्वज बंधन और समेटना प्राथमिक चिकित्सा,सभी प्रकार गांठे एवं सैन्य तैयारी आदि गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है । समारोह में राज्य के विभिन्न जिलों से आए हुए ट्रेनिंग काउंसलर भी सम्मिलित हुए। साथ ही सुक्ष्म पुस्तिका वर्ल्ड रिकार्ड होल्डर श्री चन्द्र प्रकाश चित्तौड़ा की नई पुस्तक “प्रादेशिक भाषा” का विमोचन भी किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply