उदयपुर। पैसिफिक यूनिवर्सिटी के पैसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ फिजियोथेरेपी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर मिस्टर फ्रेशर एवं मिस फ्रेशर प्रतियोगिता सहित विभिन्न कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कोऑर्डिनेटर डॉ. शुभम मेनारिया ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को फिजियोथेरेपी के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ नवागंतुक विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा एवं व्यक्तित्व प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. कपिलेश तिवारी, डीन, फिजिकल एजुकेशन विभाग पैसिफिक एवं उदयपुर के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. तरुण रहे। विशेष अतिथि डॉ. सोनाली माथुर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में डॉ. निधि, डॉ. रोहित माथुर, हीना लोहार, डॉ. हुसैन एवं डॉ. दीपिका सहित पैसिफिक यूनिवर्सिटी के अन्य संकाय सदस्य एवं स्टाफ उपस्थित रहे।
विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने फिजियोथेरेपी, स्वास्थ्य एवं शारीरिक सक्रियता से संबंधित विभिन्न प्रस्तुतियां एवं गतिविधियां प्रस्तुत कीं। वहीं मिस्टर फ्रेशर एवं मिस फ्रेशर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रैंप वॉक, परिचय, प्रश्नोत्तरी एवं प्रतिभा प्रदर्शन के विभिन्न चरणों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता में महमूद को मिस्टर फ्रेशर एवं ज्योति को मिस फ्रेशरचुना गया। दोनों विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। आयोजन की सफलता में पैसिफिक यूनिवर्सिटी के समस्त संकाय सदस्यों एवं स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।