Mon, September 28, 2026
Header Banner

राजस्थान की यशोदा लैक्रोस टीम में ऑस्ट्रेलिया में करेगी देश का प्रतिनिधित्व

BY — September 28, 2026

उदयपुर। राजस्थान के लिए गर्व का क्षण है। पैसिफिक कॉलेज ऑफ ह्यूमैनिटीज, उदयपुर के फैकल्टी चेयरमैन प्रो० टी ० पी० आमेटा ने बताया की छात्रा यशोदा गमेती का चयन भारतीय लैक्रोस दल में हुआ है। वह आगामी एशिया पैसिफिक लैक्रोस चैंपियनशिप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

यह प्रतिष्ठित चैंपियनशिप 4 से 11 अक्टूबर 2026 तक सनशाइन कोस्ट, ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होगी। राजस्थान लैक्रोस एसोसिएशन द्वारा जारी पत्र (Ref. No. RLA-692-2026) के अनुसार, इस चैंपियनशिप से पहले भारतीय टीम का तैयारी शिविर 24 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक शारदा यूनिवर्सिटी, आगरा में लगाया जाएगा। एसोसिएशन के सहायक सचिव महेन्द्र सिंह ने पैसिफिक कॉलेज के प्राचार्य को पत्र लिखकर यशोदा को 24 सितंबर से 11 अक्टूबर तक अवकाश प्रदान करने का अनुरोध किया है ताकि वह राष्ट्रीय शिविर और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले सके। उल्लेखनीय है कि यह टूर्नामेंट 2028 ओलंपिक क्वालिफिकेशन प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। यशोदा के चयन से न केवल उनके कॉलेज बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। विश्विद्यालय के प्रेसिडेंट प्रोफेसर हेमंत कोठारी जी ने कहा कि इसी प्रकार से विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाने से बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.