Header Banner

साईफन चौराहे पर भाजयुमो का प्रदर्शन

BY — July 27, 2012

कांग्रेस हटाओ देश बचाओ अभियान

udaipur. भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर जिला उदयपुर के बडगांव मण्डल के तत्वावधान मे साईफन चौराहा पर कांग्रेस हटाओ देश बचाओ अभियान के अन्तर्गत आमजनों से कांग्रेस सरकार हटाने के लिए हस्ताक्षर करवाए एवं कांग्रेस हटाने का संकल्प कराया।

मण्डल महामंत्री मानसिंह ने बताया कि मुख्य वक्ता भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट थे। भट्ट ने कहा कि कांग्रेस सरकार की राज में सर्वाधिक त्रस्त युवा है। एक फूटी नौकरी भी सरकार ने नही निकाली है। बी.एड. कर चुके कई युवा व युवतियों को 3 हजार मासिक में प्राईवेट विद्यालयो मे काम करना पड़ रहा है।
मुख्य अतिथि मोतीलाल डांगी थे। अध्यक्षता भाजपा मण्डल अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री, जिला प्रभारी मनोहर चौधरी, जिला महामंत्री नरेश वैष्णव, गजेन्द्र भण्डारी, भाजपा नेता भगवान खारोल, मण्डल प्रभारी शंकर डांगी, युवा मोर्चा के पूर्व संभाग प्रभारी दीपक शर्मा थे। 15 फीट टेबल पर कार्यकर्ताओं ने कपडे़ के बैनर पर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन में कांग्रेस सरकार को हटाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष विरेन्द्रसिंह सिसोदिया, युवा मोर्चा के पूर्व संभाग प्रभारी दीपक शर्मा मण्डल महामंत्री गिरीश शर्मा, मानसिंह, सूरजभान, दिलीप पटेल, मुकेश जोशी, खेलसिंह आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply