Header Banner

फर्जी आईडी बनाकर बदनामी करने वाला आरोपी रिमांड पर

BY — August 20, 2012

उदयपुर। सूरजपोल थाना क्षेत्र में पूर्व पत्नी  के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाने के आरोपी को न्यायालय ने तीन दिन के रिमांड पर भेजा है।

सूरजपोल वृत्ताधिकारी सौभाग्यसिंह ने बताया कि चित्रा गौड़ निवासी सेक्टर 11 ने हरीश पालीवाल निवासी पाला गणेशजी के खिलाफ फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर उसके माध्यम से अश्लील मैसेज डालने और फोटो डालने का मामला दर्ज कराया था। आरोपी से पुलिस ने फर्जी सिम भी बरामद की। पुलिस आरोपी से वह कम्यूटर बरामद करने का प्रयास कर रही है जिससे वह फेसबुक आईडी चलाया करता था।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply