Header Banner

एमआरएफ टायर के नए आउटलेट का उदघाटन

BY — September 1, 2012

udaipur. शहर के गौरव पथ भुवाणा स्थित सेलिब्रेशन मॉल के सामने एमआरएफ टायर का नया आउटलेट दीप टायर ट्रीट के नाम से खोला गया है। कंपनी के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर एम. डी. पॉल ने फीता काटकर शोरूम का उदघाटन किया।

उन्होंने कहा कि गत 21 वर्षों में देश में टायरों के क्षेत्र में नंबर वन पर कब्जा जमाने वाली कंपनी का उदयपुर में नया आउटलेट खोलने का मकसद शहरवासियों को लेटेस्टे उत्पादों से अवगत कराना है। शोरूम के प्रोप्राइटर दीप्तेन्द्रनाथ चक्रवर्ती ने कहा कि सबसे बडे़ उत्पादों के साथ जुड़ना अपने आप में गर्व का विषय है।

हमारे यहां दुपहिया वाहन से भारी वाहनों तक के सभी प्रकार के टायर उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा अत्याधुनिकतम तकनीक ट्यूबलैस पंक्चर रिपेयर, व्हील बैलेंसिंग, व्हील अलाइनमेंट जैसी सुविधाएं भी शोरूम पर शीघ्र ही उपलब्ध कराई जाएगी। इन सभी के लिए एमआरएफ के दक्ष मैकेनिक काम करेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply