Header Banner

कैसे रखें पानी साफ पर जागरूकता कार्यक्रम

BY — September 3, 2012

गीतांजली यूनिवर्सिटी एवं हॉस्पिटल ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम

udaipur. गीतांजली यूनिवर्सिटी एवं हॉस्पिटल के तत्वावधान में गीतांजली स्कूल एवं कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा पानी से होने वाली बीमारियां एवं रोकथाम पर जागरूकता कार्यक्रम ’साफ सुथरा पानी, अच्छे स्वास्थ्य की निशानी‘ कार्यक्रम लकड़वास व कलड़वास गांव में हुआ।

गीतांजली स्कूल एवं कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रधानाचार्या डॉ. जयालक्ष्मी ने बताया कि लकड़वास गांव के राजकीय हायर सैकण्डरी विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रधानाचार्य बी. एल. जैन थे। गीतांजली के नर्सिंग विद्यार्थियों ने गांव में रैली निकाली। रैली के बाद विद्यार्थियों ने ग्रामीणों के घर-घर जाकर पानी के रखरखाव एवं दूषित पानी से होने वाली बीमारियों व बचाव की जानकारी के पर्चे बांटे।

विद्यालय में नुक्कड़-नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को पानी से होने वाली बीमारियों से बचाव के उपायों को बताया। साथ ही स्वाथ्य शिक्षा के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया। नुक्कड़-नाटक मंजू पटेल, महावीर, रघुवीर, हरीश, बसंती, वंदना, सुरेश, विजय, मुकेश ने प्रस्तुत किया।
कलड़वास में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  राजकीय प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य गजेन्द्र चौबीसा थे। यहां रैली व जागरूकता अभियान के बाद गीतांजली के नर्सिंग विद्यार्थियों जितेन्द्र, मित्तल, चेतन, जिमी, गणपत, धर्मेश, प्रिया, सुरेश, ब्रमसिंह, कोकिला, अंजना, नीता, अमरिता, हरजीराम ने नुक्कड़-नाटक प्रदर्शित किया। कार्यक्रमों को सफल बनाने में गीतांजलि के विनय, आकाश चावड़ा, विजय, ज्योति, मल्लिकार्जुन, संजय, देवकिशन ने सहयोग किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply