Header Banner

खडे़ ट्रक से तेल के 94 कर्टन चोरी

BY — November 10, 2012

udaipur. गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात खडे़ एक ट्रक से शनिवार सुबह तेल के डिब्बे। चोरी हो गए। मामले की जांच गोवर्धन विलास थाना पुलिस कर रही है।

जानकारी के अनुसार कांडला बंदरगाह से ट्रक विमल ब्रांड के तेल के कर्टन भरकर शुक्रवार रात करीब 10 बजे यहां पहुंचा था। यह माल रोशनलाल जैन एंड कंपनी का था। चालक ने कंपनी में फोन कर सूचना दी तो कहा गया कि माल सुबह उतारा जाएगा। इस पर चालक व परिचालक ने खाना बनाकर वहीं खाया और केबिन में सो गए। सुबह करीब 5 बजे परिचालक की नींद उड़ी तो उसने देखा कि उसके ट्रक के बिल्कुबल पीछे रिवर्स में एक ट्रक खड़ा था। उसे शंका होने पर उसने चालक को उठाया। हल्लाब होने पर रिवर्स में पीछे खड़ा ट्रक वहां से अज्ञात लोग भाग ले निकले। फिर पीछे जाकर देखा तो तिरपाल से ढका उनके ट्रक का तिरपाल फटा हुआ था। बताया गया कि करीब 94 कर्टन चोरी हो गए। इन कर्टन में एक किलो, दो किलो, पांच किलो के पैक भी शामिल थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply