सेलिब्रेशन मॉल में सालसा पर थिरके उदयपुरवासी

BY — November 12, 2012

डेजलिंग दीवाली उत्सव के तहत रिचर्ड-स्नेहा की शानदार प्रस्तुति

udaipur. आकर्षक सजावट और खचाखच भरे माहौल में सेलिब्रेशन मॉल के स्टेज पर जब इंडियन साल्या प्रिंसेस स्नेहा कपूर और रिचर्ड थूलर ने सालसा डांस प्रस्तुत किया तो शहरवासियों का मन भी साल्सा की धुन और कलाकारों की कदमताल के साथ थिरक उठा। मॉल में डेजलिंग दीवाली उत्सव पर धनतेरस और रविवार के साथ ऑफर भरी ष्षॉपिंग और सालसा की प्रस्तुति ने लोगों का उत्साह दुगुना कर दिया।

रिचर्ड और स्नेहा के बॉलीवुड बिट्स, जय हो, शोलों से, बहके बहके, पंजाबी पॉप इश्का तेरा तड़पावे पर बेलेन्स, टाइमिंग, स्पिन्स और पार्टनर के साथ जबरदस्त तालमेल से किये सालसा लिफ्ट्स को देखकर लोगों ने खूब इंजाय किया। मॉल प्रबंधन के अनुसार सेलिब्रेशन मॉल में आने वाले सभी लोगो को पारिवारिक माहौल में खरीददारी के साथ साथ स्वस्थ मनोरंजन के अपने वादे के तहत् आयोजित किये जा रहे कार्यक्रमों की कड़ी में पिछले तीन रविवार से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उदयपुर का यह पहला मॉल है जिसमें लोगों को शॉपिंग के साथ-साथ सांस्कृतिक संध्या का अवसर मिल रहा है। मॉल प्रबंधन प्रमुख त्यौहारों और अवसरों पर इस तरह के आयोजन करता रहेगा। डेजलिंग दीवाली उत्सव के तहत निष्चत राषि की खरीद पर लक्की ड्रा के तहत एक विजेता को ईयोन कार प्रदान की जायेगी।
स्नेहा और रिचर्ड का भारतीय साल्सा को विश्वक के मानचित्र पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान है। स्नेहा और रिचर्ड ने सालसा चैंपियनशिप जीतकर इस नृत्य में प्रमुख स्थान बनाया है। स्नेहा कपूर सालसा डांसर होने के साथ ही कोरियोग्राफर और निर्देशक भी है। साथ ही डांस इंडिया डांस सीजन 3, इंडियाज गोट टेलेंट में फाइनलिस्ट, जस्ट डांस परपफेक्ट ब्राइट का कोरियोग्राफी और दिल दोस्ती डांस रियलिटी ष्षो में काम किया है। स्नेहा ने मधुर भंडारकर की फिल्म हिरोइन में कोरियोग्राफी की है। रिचर्ड स्पीन्स में लिमका बुक ऑफ वर्ल्डर रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply