Header Banner

सवा आठ लाख में होगा अपना घर

BY — December 1, 2012

सांची ग्रुप के आवासीय प्रोजेक्ट ‘घर आंगन’ की लाचिंग 2 को
दो बीएचके का फ्लैट मात्र 12.5 लाख में

Udaipur. अल्प एंव मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए बजटीय आवास बनाने का जिम्मा, अब सरकार के साथ निजी क्षेत्र में सांची ग्रुप ने भी उठाया है जो कलड़वास औद्योगिक क्षेत्र के नजदीक शान्ति हिल्स में चार चरणों में बनने वाले 1200 आवासीय फ्लैट्स के प्रोजेक्ट घर आंगन के पहले चरण की लांचिंग रविवार सुबह सवा ग्यारह बजे करेगा।

ग्रुप के दीपक परिहार ने यहां पत्रकारों से बातचीत में बताया कि प्रोजेक्ट के तहत चार चरणों में 1 व 2 बीएचके के कुल 1200 फ्लैट बनाये जाएंगे। पहले चरण में बनने वाले 300 फ्लैट की लांचिंग रविवार सुबह होगी। अल्प व मध्यम आय वर्गीय परिवारों के लिए पांच सौ पैंतालीस वर्गफीट में बनने वाले 1 बीएचके के फ्लैट आठ लाख पच्चीस हजार में तथा 855 वर्गफीट में बनने ने वाले 2 बीएचके के फ्लैट 12 लाख 55 हजार रुपए में दिये जाऐंगे। ग्राहक को अग्रिम राशि के अतिरिक्त, भुगतान के लिए 1 व 2 बी एचके के लिए क्रमश: 11 व 17 हजार की 36 इंस्टॅालमेन्ट की सुविधा भी दी जाएगी।
प्रोजेक्टे की मार्केटिंग कर रहे साहिल ग्रुप के भरत कुमार मंदवानी ने बताया कि फ्लैट उन ग्राहकों के लिए काफी उपयोगी साबित होंगे जो 8 से 10 हजार रूपए प्रतिमाह किराये के मकान में रह रहे है। ऐसे ग्राहक यहां अपना फ्लैट बुक कराकर अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते है आर स्वंय के मकान में रहने के स्वप्र को साकार कर सकते है। उन्होंने बताया कि ग्रुप द्वारा शीघ्र ही भट्टजी की बाड़ी में लक्ज़री फ्लैट्स का भी प्रोजेक्ट गोल्ड स्क्वायर शुरू किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सांची ग्रुप गत 28 सितंबर को अपने प्रथम प्रोजेक्ट के रूप में डीपीएस स्कूल के सामने साहिल एनक्लेव की शुरूआत कर चुका है जो 2 वर्षों में पूर्ण हो जाएगा।
रविकान्त त्रिपाठी ने बताया कि घर आंगन में भूकम्परोधी निर्माण, सीसीटीवी सिक्योरिटी, बड़ों व बच्चों के लिए गार्डन, खेल का मैदान, एटीएम, सभी प्रकार जीवनोपयोगी आवश्यक वस्तुओं हेतु डिपार्टमेन्टल स्टोर, मेडिकल स्टोर, पर्याप्त पार्किंग, सिटी ट्रांसपोर्ट के लिए शटल वेन, चौपाटी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए आयोजनों के लिए मिनी गार्डन, बास्केटबाल, बेडमिन्टन , जोगिंग, रेसलिंग ग्राउण्ड, वॉलीबॉल, साईकिलिंग ट्रेक, कबड्डी के लिए मैदान एंव रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply