Header Banner

रोमांचक मैच में मॉस कॉलेज विजयी

BY — December 11, 2012

तृतीय राज्य स्तरीय नर्सिंग क्रिकेट प्रतियोगिता

udaipur. गीतांजली विश्विविद्यालय से संबद्ध गीतांजली स्कूल एंड कॉलेज ऑफ नर्सिंग के सानिध्य में आरसीए ग्राउंड में चल रही तृतीय राज्य स्तरीय नर्सिंग क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को अरिहंत नर्सिंग कॉलेज का मुकाबला मॉस कॉलेज से व सनराइज नर्सिंग कॉलेज का मुकाबला आरएनटी नर्सिंग स्कूल से हुआ।

आयोजन प्रभारी शिव प्रताप सिंह चौहान एवं प्रद्युम्न सिंह राठौड़ ने बताया कि पहले मैच में मॉस नर्सिंग कॉलेज ने अरिहंत नर्सिंग कॉलेज को सुपर ओवर में 11 रन से हराया। रोमांचक मैच में पहले बल्लबेजी करते हुए मॉस कॉलेज ने 12 ओवर में 99 रन बनाए जवाब में अरिहंत कॉलेज की टीम ने भी 2 विकेट खोकर 99 रन बनाए लिए। बराबर स्कोर होने से मैच में सुपर ओवर कराया गया। सुपर ओवर में मॉस कॉलेज 11 रन से विजयी रहा। दूसरे मैच में सनराइज कॉलेज का मुकाबला आरएनटी नर्सिंग स्कूल से हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरएनटी नर्सिंग स्कूल टीम ने 12 ओवर में 73 रन बनाए जवाब में सनराइज कॉलेज ने बल्लेबाज गौरव के बनाए सर्वाधिक 30 रनों की मदद से लक्ष्य सात ओवर में ही प्राप्त कर मैच जीत लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply