Header Banner

जैव विविधता संरक्षण पर कार्यशाला

BY — December 15, 2012

151227udaipur. सेवाराम संस्थान द्वारा राष्ट्री य पर्यावरण जारूकता अभियान के अन्तर्गत ‘‘जैव विविधता संरक्षण‘‘ विषय पर कार्यशाला एवं वृक्षारोपण का आयोजन ग्राम फांदा—डाकन कोटड़ा, पंचायत समिति गिर्वा, जिला उदयपुर में कार्यशाला हुई।

कार्यशाला में पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता पर देवेन्द्रसिंह ने कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए जैव विविधता संरक्षण विषय पर वनों की हमारे जीवन में उपयोगिता एवं बीज, पर्यावरण आदि विषयों पर विचारों से अवगत कराया। जैव विविधता संरक्षण विषय पर रश्मि माहेश्विरी ने सभी पधारे हुए ग्रामीण युवक-युवतियों एवं ग्रामीणों को दृश्य् श्रवण यंत्रों (टी.वी., सीडी,—डिवीडी) द्वारा लाभार्थियों को वनों-जल-बीज एवं मिट्टी को उपजाऊ बनाये रखने हेतु सम्पूर्ण जानकारी दी गई। 151228कार्यशाला कार्यक्रम में ग्राम फांदा-डाकन कोटड़ा में डाली बाई ग्राम पंच, मोहिनी गमेती, रेखा शर्मा, तरूणा लोहार, प्रतिभा सोनी, रतनदेवी साहु, प्रवीण कुमार आदि ने सेवाएं प्रदान की। सेवाराम संस्थान की संस्थापिका सुनीता अग्रवाल ने वृक्षारोपण, पौधे वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए वनों एवं जैव विविधता संरक्षण एवम पौधों के संरक्षण आदि की जानकारी दी व भविष्यत में लगातार इस कार्य को करते रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में लगभग 110-115 बालक-बालिकाएं, युवाओं, पुरुषों, महिलाओं ने भाग लेकर पर्यावरण जागरूकता अभियान में भाग लेकर सभी महत्वपूर्ण जानकारियों का लाभ लिया। संस्थान अध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने लाभार्थियों को धन्यवाद किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply