Header Banner

नहीं हुआ बैंकों में कामकाज

BY — December 20, 2012

201218Udaipur.  बैंक एसोसिएशन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते आज उदयपुर के भी सभी राष्ट्रीयकृत बैंक बंद रहे। बाद में निजी बैंकों को भी बंद करवा दिया गया। किसी बैंक में कामकाज नहीं हुआ।

जानकारी के अनुसार बैंक संशोधन विधेयक की मांग कर रहे एसोसिएशन ने पूर्व में ही 20 दिसंबर को हड़ताल घोषित कर दी थी। आज की इस हड़ताल के चलते करीब सौ करोड़ के चेक अटकने की आशंका जताई गई है। सुबह बैंक तिराहा पर बैंककर्मी एकत्र हुए और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply