Header Banner

महिला कांग्रेस का महासम्मेलन 8 मार्च को उदयपुर में

BY — February 11, 2013

प्रभारी सुमन सैनी 13 को आएंगी उदयपुर

congressUdaipur. महिला कांग्रेस का राष्ट्रीय महासम्मे लन 13 मार्च को उदयपुर में होगा। इस संबंध में देहात जिला महिला कांग्रेस की सोमवार को जिलाध्यउक्ष कामिनी गुर्जर की अध्यक्षता में बैठक हुई।

गुर्जर ने बैठक में कहा कि महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हम पर जो विश्वा स जताया है, उस पर खरा उतरना होगा और कार्यक्रम को सफल बनाना है। बैठक में सभी महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए अलग—अलग कार्य सौंपे गए। महासम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने महिला कांग्रेस प्रभारी सुमन सैनी 13 फरवरी को उदयपुर आएंगी। बैठक में महिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रीति भटनागर, रेखा चुण्डावत, कुंजबाला शर्मा, वर्षा, चन्दा, गीता, निर्मला, कंचन सहित आदि महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply