Header Banner

योग-स्वास्थ्य वार्ताएं व मोटापा निवारण शिविर

BY — February 21, 2013

ayurvedUdaipur. राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार में योग-स्वास्थ्य वार्ताएं व मोटापा निवारण शिविर गुरुवार को शुरू हुआ। यह 2 मार्च तक चलेगा। शिविर का उद्घाटन पण्डित उमेशचन्द्र गौड़ ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. शोभालाल औदिच्य ने बताया कि योग एवं आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रतिमाह की 21 से 30 तारीख तक योग एवं स्वास्थ्य वार्ताओं का आयोजन औषधालय के योग कक्ष में किया जा रहा है। यह शिविर रोजाना सांयकाल 4.30 से 5.30 तक चलेगा। शिविर में महिलाओं व पुरुषों का अलग-अलग व्यवस्था की गई है। साथ ही योगविद् अशोक जैन, डॉ. राजीव भट्ट के सान्निध्य में शिविर लगाया जा रहा है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply