Header Banner

रंगारंग प्रस्तुतियों से हुआ ’आगाज़’ का आगाज

BY — March 18, 2013

OLYMPUS DIGITAL CAMERAUdaipur. राष्ट्र भारती एकेडमी रामपुरा चौराहा का वार्षिकोत्सव ’आगाज़’ विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ शुरू हुआ। बच्चों ने विभिन्न गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए।

प्रधानाध्यापिका कीर्ति जोशी ने बताया कि मुख्य अतिथि पार्षद दुर्गेश शर्मा थे। विशिष्टं अतिथि समाजसेवी दलपतसिंह कुमावत व प्रदीप श्रीमाली थे। अध्यक्षता राजस्थान राज्य क्रीडा़ परिषद् के पूर्व अध्यक्ष धर्मनारायण जोशी ने की। प्रारम्भ में अतिथियों ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। प्रधानाचार्य अरूण त्रिवेदी अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने ’श्री गणेशा देवा’, ’डाक बाबू लाया रे संदेशवा’, ’झांसी वाली रानी’, ’राधा तेरा झुमका’, ’भागो भूत आया’, ’होळियां में गुलाल’ व ’बाबू इमरतीलाल’ विषयक विभिन्न प्रस्तुतियां दी। अतिथियों ने वर्षभर विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे विद्यार्थियों को पारितोषिक व प्रमाण-पत्र प्रदान किये। संयोजन भावना औदीच्‍य व अर्चना गोयल ने किया व धन्यवाद ज्ञापन निदेशक विजय प्रकाश विप्लवी ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply