Header Banner

बोहरा समाज ने निकाली व्यसनमुक्त चेतना रैली

BY — April 6, 2013

saiydanaUdaipur. शिया दाउदी बोहरा समाज की ओर से शुक्रवार को बोहरवाड़ी के समस्त मोहल्लों  में जनचेतना रैली निकाली। रैली रुहानी पैशवा डॉ. सैयदना मोहम्मद बुरहानुददीन के आलीकदर सैयदी मुफद्दल भाई सैफुददीन के आह्वान पर निकाली गई।

समाज के प्रवक्ता डा. बी. मूमिन ने बताया कि व्यसनमुक्त समाज की स्थापना और समाज के लोगों में चेतना जागृत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को जौहर व असर की नमाज के बाद बोहरावाडी़ के समस्त मोहल्लों में आमिल शेख मुस्तफा के नेतृत्व में जनचेतना रैली निकाली गई। रैली में आगे नक्‍कारा बजाया जा रहा था। समाजजन हाथों में तख्तियां लिए चल रहे थे। रैली मोइयदपुरा से आरंभ होकर नजम मार्ग, ताहिरपुरा, वजीरपुरा, बस्‍तीरामजी की बाड़ी होते हुए न्‍यू अश्विनी बाजार में दारूल इमारत पर पहुंची। इसमें काफी संख्या में समाजजनों ने हिस्सा लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply