Header Banner

वर्ल्ड कप बास्केटबॉल में हिस्सा लेकर लौटी उदयपुर की आयुषी

BY — April 9, 2013

090402Udaipur. इंटरनेशनल स्कूल फैडरेशन द्वारा साइप्रस (यूरोप) में आयोजित वर्ल्डा कप बास्केटबॉल चैम्पियनशिप में भारतीय टीम की ओर से उदयपुर की बेटी आयुषी बोल्या ने हिस्सा लेकर उदयपुर का नाम रोशन किया है। आगमन पर एयरपोर्ट पर उसका भव्यर स्वाटगत किया गया।

शाम को आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खेल राज्य मंत्री मांगीलाल गरासिया ने कहा कि पहली बार राजस्थाल में खेल नीति की घोषणा की गई है। सरकार ऐसी नीति बनाएगी ताकि कोई भी खिलाडी़ हो चाहे वह किसी भी विभाग अथवा किसी भी विद्यालय का हो, सभी को आगे बढने के लिये हर संभव सहायता मिले। अध्यक्षता करते हुए पुलिस महानिरीक्षक टी. सी. डामोर ने कहा कि खेल से व्यक्ति अपना आंतरिक एवं बाह्य दोनों विकास कर सकता है और वर्तमान के इस माहौल में युवाओं को खेल के प्रति जागरूक किया जाना आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि एएसपी (एंटी करप्शन) प्रसन्न कुमार खमेसरा, खेल संघ के अध्यक्ष ललित सिंह झाला व उप जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा चौहान शामिल हुए।
आयुषी ने कहा कि उसे प्रेरित करने में माता पिता के अलावा उसके भाई शिखर का बडा़ योगदान रहा। आयुषी ने बताया कि साईप्रस में कुल 48 टीमों में से भारतीय टीम के ग्राउण्ड के भीतर और बाहर के अनुशासन को देखते हुए फेयर टीम का अवार्ड देकर सभी खिलाडियों को मेडल दिये गये। उसनें अपने खेल का श्रेय सेंट ग्रेगोरियस की अध्यापिका पुष्पा शर्मा व एम के शर्मा को दिया। कार्यक्रम को श्रीमती पुष्पा शर्मा एवं सुश्री हर्षिता ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में परिवार जन के अतिरिक्त क्रीडा परिषद् के पूर्व अध्यक्ष धर्मनारायण जोशी, जैन सोश्यल ग्रुप मेवाड के अध्यक्ष हेमन्त गोखरू, पी. एस. तलेसरा, सी. पी. तलेसरा, किरणमल सावनसुखा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। धन्यवाद प्रकाश बोल्या ने दिया। संचालन ब्रजेन्द्र सेठ ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply