उदयपुर. नगर परिषद के दशहरा दीपावली मेले में सोमवार रात सांस्कृतिक संध्या की शुरूआत में सांई ग्रुप की सांई आरती पर हर शख्स शिरडी साई की भक्ति में लीन हो गया। भक्तिमय इस माहौल को नेहा कुमावत व हर्षित कुमावत ने गणपति वंदना जयदेव जयदेव… से चरम पर पहुंचा दिया। वंदना के बाद महाराणा कुंभा कला केंद्र के कलाकारों ने वंदेमातरम् की प्रस्तुति दी तो माहौल देश भक्ति के हिलोर लेने लगा। इस प्रस्तुति के बाद जब झील ने काल्यो कूद पड्यो मेला में… पर डांस किया तो उपस्थित श्रोता झुम उठे। डांस के बाद काव्या ने आवे हिचकी… गाना गाकर माहौल में अलग ही रंग भर दिया। इसके बाद तो जैसे एक से एक सुंदर गानों पर प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुति देखकर पूरा पांडाल तालियों की गूंज से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम में शिशिर ग्रुप द्वारा देश भक्ति गाने पर डांस, वंदना द्वारा जाइएं आप कहा जाएंगे, लौट के फिर यहीं आएंगे… गाना गाया, निखिल ने ‘जलवा जलवा तेरा जलवा…’ , महिमा ने ढोला रे ढोला रे… राजस्थानी गीत पर डांस प्रस्तुति देख लोगों को झुमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम की इस शृंखला में डिम्पल ने चल छैया छैया… गाने गाया। कार्यक्रम में खुशनुर ने ‘दिल है के मानता नहीं… गाना, भावना ने ‘दिल तो है दिल… गाना, मिनल गर्ग ने भवाई नृत्य… प्रस्तुत कर अचंभित किया तो वहीं मिथुन चक्रवती ने साउथ इंडियन गाने… पर डांस किया। महेंद्र सिंह का ग्रुप डांस, रवि ने ’खाईके पान बना रस वाला…’ गाना, पूजा ने बाजे रे बाजे मारो ढोलना… डांस, मोईन ने आवाज मैं ना दूंगा… गाना, शैली ने आजा नचले नचले… डांस, शिवानी ने छुकर मेरे मन को किया तुने क्या इशारा… गाना, प्रियांश ने शीला की जवानी…, दीपक ने नींद नहीं आ… गाना, विभोर ने सोलो डांस, माही ने मैं निकला गड्डी लेके… गाना, अंजली ने रंगीलो मारो ढोलना… डांस पर नृत्य किया। मंच पर जब रूची ने स्केटिंग पर डांस किया तो लोग आश्चर्यचकित हो गए। शिक्षा ने तेरे मेरे प्यार में… पर डांस किया तो लोग झुम उठे। सांस्कृतिक संध्या के अंत में शिक्षा ने तेरे मेरे प्यार में कैसा है ये बंधन…डांस किया। सांस्कृतिक संयोजक व स्थानीय प्रतिभा नाईट के संयोजक धनपाल स्वामी ने बताया कि स्थानीय प्रतिभा कलाकारों के चयन में विशेष ध्यान रखा गया है और एक मंच पर भवाई, राजस्थानी, गुजराती, पाश्चात्य संस्कृति व फिल्मी गानों व नृत्यों का अनूठा संगम तैयार कर यह प्रस्तुतियां दी गई है। संध्या में कुल 35 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.
You must be logged in to post a comment.