Header Banner

ट्रेलर-टेम्पो की टक्कर में तीन मरे, 10 घायल

BY — May 25, 2013
एमबी चिकितसालय में घायल।
एमबी चिकितसालय में घायल।

Udaipur. राष्ट्रीय राजमार्ग 8 स्थित ऋषभदेव चौराहे पर शनिवार सुबह एक ट्रेलर ने टेम्पो को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कार इतनी जोरदार थी कि तीन लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि 10 घायल हो गए। हादसे की भयावहता का अंदाज इससे लगाया जा सकता है कि तीनों मरने वालों के टुकडे़ टुकडे़ हो गए।

घायलों को ऋषभदेव अस्पताल ले जाया गया, जहां से सात गंभीर घायलों को उदयपुर के एमबी चिकित्सालय रेफर किया गया। सुबह सात बजे हुए हादसे में ऋषभदेव क्षेत्र के पादेड़ी निवासी अनिल, बिलख निवासी रामलाल और रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में ज्यादातर पीपली गांव के हैं। हादसे के बाद दोनों ड्राइवर फरार हो गए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply