Header Banner

‘अर्पण’ का लोकार्पण

BY — October 22, 2011
राजस्थानी भजन एलबम का लोकार्पण करते आरटीओ जीतेन्द्र सिंह.

उदयपुर udaipur. शहर में हीरो मोटर कॉर्प के अधिकृत विक्रेता वीएसएस इंटरप्राइजेस की ओर से राजस्थानी भजनों के एलबम का ‘समर्पण’ का लोकार्पण शनिवार को मुख्य अतिथि प्रादेशिक परिवहन अधिकारी जीतेन्द्र सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि राजस्थानी भजनों का यह एलबम निश्चय ही लोगों को पसंद आएगा. वीएसएस का यह प्रयास सराहनीय है. साथ ही सुरक्षा के स्लोगन के साथ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह में आम नागरिकों को भी भेंट करने पर विचार किया जाना चाहिए ताकि उनमें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता आये. वीएसएस इंटरप्राइजेस के सतपाल सिंह ने बताया कि एस एस डी एन प्रोडक्शन के बैनर तले यह एलबम जारी किया गया है. इसके गीत प्रकाश पाखी ने लिखे हैं ओर रेखा राव, सोनाली राठोड ने स्वर दिए हैं.
udaipur news

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply