Header Banner

‘हृदय’ ने मनाया अपना वार्षिकोत्सव

BY — June 16, 2013

हृदय क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी की पांचवीं वर्षगाठ

hridayUdaipur. हृदय क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी की पांचवीं वर्षगांठ पर कर्मचारियों व सदस्यों  का सम्मान किया गया। साथ ही आगामी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। एसआरजी ग्रुप के संरक्षक गेंदालाल जैन ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

शहर के पांच सितारा होटल में आयोजित समारोह के स्वागत उदबोधन में एसआरजी के चेयरमैन विनोद जैन ने बधाई देते हुए प्रगति के पथ पर अग्रसर होने का संदेश दिया। सोसायटी के अध्यक्ष राजेश जैन ने आगामी योजनाओ कि घोषणा करते हुए समस्त  कार्यकर्ताओ को सामूहिक प्रयास से सामूहिक समृ़द्धि एवं विकास के आधार पर कार्य करने की सलाह दी। हृदय के सचिव अवनीश तिवारी ने ग्रुप की विशेषताओं पर प्रकाश डाला।
हृदय के जनरल मैनेजर किशोर मित्तल के अनुसार संगीतमय रंगारंग कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ व्यापार कर एचीवर क्लब में पंहुचने वाले कार्यकर्ताओं का आतिशी स्वागत किया गया। उन सभी क्लब एचीवर का कार्यकर्ताओं ने तालियों की गड़गडा़हट के साथ अभिनन्दन किया। एसआरजी के संस्थापक गेंदालाल जैन ने कहा कि जिन सिद्धान्तों को अपनाते हुए आज हदय परिवार सफलता कि कसौटी के साथ कदम बढा रहा है, वह सराहनीय है। समारोह में प्रशंसनीय कार्य करने वाले कर्मचारीयों का प्रतीक चिन्ह भेंट कर अभिनन्दन किया गया। संचालन सलूंबर के ब्रांच मैनेजर धर्मेन्द्र शर्मा ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply