Header Banner

बाइक सवार युवक-युवती का अपहरण

BY — June 27, 2013

270604Udaipur. शहर के भूपालपुरा थाना क्षेत्र में कार सवार युवकों ने बाइक सवार युवक-युवती को रोक युवक के साथ मारपीट की और फिर दोनों को कार में लेकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 2 बजे बाइक पर युवक-युवती आए थे। पीछे से सफेद रंग की कार में आए युवकों ने बाइक के आगे कार रोक दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दो युवक कार से उतरे और युवक के साथ मारपीट की। बताया गया कि कार फर्राटे से अशोकनगर की ओर निकल गई। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बाइक अपने कब्जे। में ले ली। नाकाबंदी कर कार की तलाश जारी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply