Header Banner

क्लब महिन्द्रा के जादौन को एक्सीलेंस अवार्ड

BY — November 5, 2013

051107Udaipur. महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा ग्रुप द्वारा मुंबई के महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा टावर्स में आयोजित एक समारोह में क्लब महिन्द्रा उदयपुर एवं कुंभलगढ़ के महाप्रबन्धक रमेशसिंह जादौन को एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया।

051108क्लब महिन्द्रा के मानव संसाधन अधिकारी प्रद्युम्न सिंह राणा ने बताया कि महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा की ओर से संचालित किये जा रहे रिसोर्ट एवं होटलों के महाप्रबन्धकों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के लिए आयोजित द्विवर्षीय ग्रेजुएट इन क्वालिटी मैनेजमेन्ट कोर्स में सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगी के रूप में चयनित किये जाने पर जादौन को महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा ग्रुप के उपाध्यक्ष पवन गोयनका ने एक्सीलैन्स अवार्ड से सम्मानित किया। इस कोर्स में 25 परीक्षार्थियों ने तथा समारोह में क्लब महिन्द्रा के 300 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply