Header Banner

सेक्टर 11 स्थित महालक्ष्मी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव

BY — November 7, 2013

महालक्ष्मीजी को धराया छप्पन भोग

071110Udaipur. हिरणमगरी सेक्टर 11 अग्रवाल धर्मशाला के पीछे स्थित पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में महालक्ष्मीजी को छप्पन भोग धराया गया। अन्नकूट महोत्सव के तहत महालक्ष्मी मंदिर परिसर में विशेष श्रृंगार तथा झांकी सजाई गई।

पंडित राजेश आमेटा ने बताया कि महालक्ष्मी मंदिर परिसर में विद्युत सज्जा की गई। महिला समिति की ओर से सूरत कुंवर सोलंकी के नेतृत्व में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कंचनदेवी परिहार, भंवर चौधरी, कन्हैयालाल लोढा, नानालाल लावटी, गोविन्दसिंह चौहान सहित महिलाओं तथा बच्चों ने महाआरती की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply