Header Banner

ताईवान में उदयपुर के हेयर स्टाइलिस्ट ने जीता कांस्य

BY — November 21, 2013

ओएमसी एशिया कप 2013 में बने विजेता

211103Udaipur. गत दिनों ताईवान में हुए हेयर एंड ब्यूटी के ओएमसी एशिया कप ओपन 2013 में ऑल इंडिया हेयर एंड ब्यूटी ऑर्गेनाइजेशन की पांच सदस्यीय टीम ने छह दशक में पहली बार हिस्सा लेकर कांस्य पदक प्राप्त कर देश का नाम रोशन किया।

आईबा की ओर से इस स्पंर्धा में भाग लेने तथा प्रतिभागी बनने के लिए राज्य  में गत तीन वर्षों से शैक्षणिक व जागरूकता अभियान चलाया गया। उदयपुर के कमलेश सेन एवं पुष्कर सेन ने जेन्ट्स प्रोग्रेसिव फैशन लुक में कांस्यन पदक जीतकर देश को यह सम्मा न दिलाया। दोनों ने इससे पहले नयना करुणारत्ने, जोकीम रुस, इमा एक्सन, रोज ली, रिचर्ड ली जैसे अंतरराष्ट्रीय क्रिएटिव मास्टरों की कार्यशाला में हिस्सा ले चुके हैं। तीन अन्य प्रतिभागी अलिशा चौहान, राजेश दाढ़ीवाला एवं स्वे‍ताशा पालीवाल ने लेडिज फैशन लुक में भागीदारी की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply