Header Banner

कांच के संग्रह को देख राज्यपाल मोहित

BY — November 30, 2011
सिटी पैलेस म्यूजियम का अवलोकन करती हिमाचल प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती उर्मिला सिंह।

udaipur. दो दिवसीय दौरे पर उदयपुर आई हिमाचल प्रदेश की राज्यपाल उर्मिला सिंह ने बुधवार को सिटी पैलेस का भ्रमण किया। सिंह ने सिटी पैलेस संग्रहालय के अलावा फतहप्रकाश पैलेस कन्वेशन सेंटर स्थित क्रिस्टल गैलेरी भी देखी। उन्होंने जगदीश मंदिर में दर्शन किया। सिटी पैलेस संग्रहालय भ्रमण के दौरान उन्हें संग्रहालय के इतिहास एवं उनके संरक्षण की जानकारी दी गई। उन्होंने फतहप्रकाश पैलेस कन्वेशन सेंटर स्थित क्रिस्टल गैलेरी का अवलोकन किया तथा विजिटर्स बुक में क्रिस्टल गैलरी को विश्व में एक ही छत के नीचे कांच के  बेहतरीन संग्रह को काबिलेतारीफ बताया। भ्रमण के पश्चात राज्यपाल श्रीमती सिंह माउंट आबू के लिए रवाना हो गई।
udiapur news

udaipurnews

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply