Header Banner

थायराईड न्यूरोमेथी जांच दवा वितरण

BY — December 22, 2013

221201उदयपुर। लायन्स क्लब एलिट द्वारा रविवार को गोवर्धन विलास स्थित उमराव वाटिका में 127 महिलाओं, पुरुषों, बच्चों की निशुल्क मधुमेह, पैरों की सुन्नत, उच्च रक्तचाप, थायराईड, रक्त परिक्षण, मौसमी बिमारियों , जोडो तथा घुटनों का दर्द, बच्चों में होने वाली एलर्जी आदि की जांच कर निशुल्क दवा वितरित की गई।

सचिव ओम प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि डॉ. जय चोरडिया व उनकी टीम ने इन रोगों के कारण निवारण, रोकथाम के उपाय की प्रश्नोत्तरी के माध्यम से बताया। शिविर में अध्यक्ष विष्णु कुमार सुवालका, संयोजक योगेश चौबीसा, पंकज भारद्वाज, सन्दीप बंसल ने सहयोग किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply