Header Banner

ऑनलाइन टेक्स पेमेन्ट पर कार्यशाला

BY — December 26, 2013

261209फतहनगर.यहां के पावनधाम स्थित सभागार में गुरूवार को वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा ऑन लाइन टेकस पेमेंट को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि 1 जनवरी, 2014 से टैक्स  पेमेंट चालान ई-ग्रास के माध्यम से अनिवार्य हो जाएगा।

कार्यशाला में नगर के व्यापारियों को प्रोजेक्टार के जरिए ई पेमेंट चालान जारी करने से लेकर सम्पूर्ण प्रक्रिया की जानकारी दी गई। सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी बी. एल. मीणा ने कहा कि किसी भी समस्या के निस्तारण के लिए उनसे सहयोग लिया जा सकता है। कार्यशाला में व्यापार मण्डल अध्यक्ष कैलाशचन्द्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष बाबुलाल उनिया, बार प्रतिनिधि रविन्द्र जैन, लोकेश मेहता, प्रदीप दाधीच समेत प्रमुख लोग मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply