Header Banner

लेकसिटी घूमे मालदीव के राष्ट्रपति

BY — January 3, 2014

030104उदयपुर। मालदीव गणराज्य के राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन अब्दुल गयूम उदयपुर के दो दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार मध्यान्ह 12.10 बजे विशेष वायुयान से महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पहुंचे। धर्मपत्नी सहित 23 सदस्यीय दल व अन्य अधिकारी भी उनके साथ आए हैं।

राष्ट्रपति एयरपोर्ट से सीधे होटल उदय विलास पहुंचे। इसके बाद वे नाव से होटल लीला पहुंचे। एयरपोर्ट पर नगर निगम महापौर रजनी डांगी, जिला कलक्टर आशुतोष ए.टी.पेडणेकर , देवस्थान आयुक्त भवानी सिंह देथा, पुलिस महानिरीक्षक अमृत कलश, प्रोटोकॉल आफिसर, स्थानीय निकाय उपनिदेशक दिनेश कोठारी, जिला पुलिस अधीक्षक महेश गोयल आदि ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर एयरपोर्ट निदेशक, अतिरिक्त जिला कलक्टर मो. यासीन पठान, उपखण्ड अधिकारी भोजकुमार, सहायक देवस्थान आयुक्त प्रियंका भट्ट आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।
030105पर्यटन स्थलों का भ्रमण :- राष्ट्रपति ने मध्यान्ह पश्चात शहर की पिछोला झील, सहेलियों की बाडी़ आदि पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। रात्रि विश्राम होटल लीला में करेंगे तथा 4 जनवरी को प्रात: 9.30 बजे विशेष विमान से आगरा प्रस्थान करने का कार्यक्रम है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply