बाद नमाज ईशा होगी कारवाड़ी में होगी उनकी तकरीर
उदयपुर। शुक्रवार को उदयपुर के कारवाडी़ मोहल्ले के शहीदे आजम चौक में बाद नमाज ईशा जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाया जाएगा। इसमें यूपी से मौलाना सैयद मोहिब्बुल हक कादरी शिरकत करेंगे। वे शुकवार रात होने वाले जश्ने ईद मिलादुन्नबी में तकरीर पेश करेंगे।
मोहसिन खान ने बताया कि तकरीर में वे नबी-ए-अरम सल्लल्लाहो अलैहे व सल्लम की जिन्दगी के बारे में रोशनी डालेंगे। प्रोग्राम की निजामत व सदारत मौलाना रईसुल कादरी फैजी व मौलाना आस मोहम्मद कादरी मुशाहदी जश्न की सरपरस्ती में होगा।







