गणतंत्र दिवस की तैयारियां
उदयपुर। जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर है। जिला प्रशासन अपने स्तर पर समारोह को भव्य बनाने को लेकर व्यवस्थाओं में जुटा है वहीं पुलिस सुरक्षा व अन्य इंतजामों में लगी है।
जिला प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल भंडारी दर्शक मंडप का अधिग्रहण कर लिया है और वहां सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। कार्यक्रम होने तक यह सुरक्षाकर्मियों की निगरानी में रहेगा। उधर ग्राउंड पर एनसीसी कैडेट्स ने परेड का अभ्या्स किया। सिक्स राज एयर एनसीसी कमान अधिकारी एयर विंग कमांडर एसके सिंह के निर्देशन में कैडेट्स ने पूर्वाभ्यास किया।
doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.


© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2026. All rights reserved.