Header Banner

हार से भी नहीं लिया सबक, शहर कांग्रेस में गुटबाजी हावी

BY — January 27, 2014

ऐसे तो कैसे जीतेंगे लोकसभा चुनाव!
प्रदेश महामंत्री से मिले विरोधी

270117उदयपुर। भले ही विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सफाया हो गया, विधानसभा में गिने चुने विधायक पहुंचे, उदयपुर संभाग से मात्र दो विधायक कांग्रेस के चुनकर विधानसभा में पहुंचे लेकिन अफसोस कि इससे भी कुछ सीख नहीं ली और अब तक गुटबाजी छाई हुई है। ऐसी गुटबाजी में लोकसभा चुनाव लड़कर खासी सीटें निकाल पाना कांग्रेस के बूते की बात नहीं लगती।

पंचायतीराज एवं स्थानीय निकायों के सम्मेनलन को लेकर यहां बैठक लेने पहुंचे प्रदेश प्रभारी नीरज डांगी के समक्ष सोमवार को कुछ ऐसे ही हालात रहे। शहर कांग्रेस की बैठक आशीर्वाद कॉटेज स्थित अस्थायी कार्यालय में शहर जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाडि़या की अध्यक्षता में हुई वहीं सुखाडि़या के विरोधियों ने डांगी से सर्किट हाउस में भेंट कर उन्हें हटाने की मांग की।
उधर सर्किट हाउस में डांगी से मिले शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने शहर जिलाध्यक्ष को हटाने की मांग की और आशीर्वाद कॉटेज पर होने वाली बैठक का बहिष्कार किया। इनका कहना था कि जिलाध्यक्ष केवल अपनी बैठकों के लिए अपने घर पर बने अस्थायी कार्यालय का उपयोग लेती हैं। ब्लॉक अध्यक्ष को अपनी मीटिंगों के लिए उपलब्ध नहीं कराती हैं। महिला कांग्रेस नेताओं ने भी शहर जिलाध्यक्ष के खिलाफ शिकायत की कि वे महिला होकर भी महिलाओं का आदर नहीं करती और हमेशा दुर्भावना से देखती हैं। मुलाक़ात करने वालों मे उदयपुर नगर निगम प्रतिपक्ष नेता दिनेश श्रीमाली, ब्लॉक अध्यक्ष पूरण मेनारिया, मुजीब सिद्दीकी, उपाध्यक्ष शराफत खान, अर्जुन राजोरा, महामंत्री राजेश जैन, कमलनयन खंडेलवाल, प्रेम घावरी, सचिव राहुल व्यास, अली कौसर, राजेश चुघ, काजल आदिवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष चंदा सुहालका आदि उपस्थित थे।
270119आशीर्वाद कॉटेज में हुई बैठक में डांगी ने बताया कि 30 जनवरी को करणी पैलेस, बनी पार्क जयपुर में होने वाली एक दिवसीय निकाय संस्थाओं के प्रतिनिधियों के सम्मेलन में समस्त नगर निगमों के महापौर, नगर परिषद के सभापति, नगर पालिकाओं के अध्यक्ष सहित पार्टी के समस्त पार्षद भाग लेंगे। बैठक को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट, कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी गुरूदास कामत सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन सम्बोधित करेंगे।
डांगी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के परिणाम से कांग्रेस कार्यकर्ता निराश न हो। कार्यकर्ताओं को अपनी इच्छाशक्ति जागृत कर केन्द्र में पुनः कांग्रेस सरकार बनाने के लिए जी-जान से जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने महिलाओं, युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी में जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने जिलाध्यक्ष से बैठक में भाग लेने वाले समस्त सदस्यों की सम्मेलन में भागीदारी सुनिश्चित करने का अनुरोध किया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाड़िया ने कहा कि कार्यकर्ता आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को मजबूत करें एवं लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ता पुनः एकजुट हो कर कार्य करें।
इस अवसर पर पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, उपाध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा, गणेश राजोरा, शंकर भाटिया, महामंत्री दिनेश दवे, प्रमोदिनी बक्षी, प्रमोद खाब्या, सचिव सोमेश्वर मीणा, रंजना साहू, हरीश शर्मा, नजमा मेवाफरोश, कार्यकारिणी सदस्य गौरीशंकर पटेल, सुधीर जोशी ने विचार व्य क्ता किए।
270118देहात कांग्रेस कार्यालय पर ली बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिराम मीणा ने की। यहां डांगी ने कहा कि सचिन पायलट ने प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद जमीनी आधार पर कार्य करते हुए सर्वप्रथम पंचायतीराज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय निकाय के जनप्रतिनिधियों का सम्मेलन आयोजित कर लोकसभा चुनावो की तैयारियों की आधारशिला रख दी हैं। डांगी ने कहा कि कार्यकर्ताओ की भावनाओ का सम्मान नही करने का खामियाजा संगठन विधानसभा चुनाव में भुगत चुका है। जब देश की सबसे बडी एवं महत्वपूर्ण फ्लेगशिप योजनाएं राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार द्वारा लागू की गई परन्तु कार्यकर्ताओ की उदासीनता से परिणाम पार्टी के पक्ष में नहीं आए।
बैठक से पूर्व डांगी का देहात प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली, उपजिला प्रमुख श्यामलाल चौधरी ने मेवाडी़ पगडी़ पहनाकर तथा पदाधिकारियो ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। बैठक में महामंत्री मुमताज कुरैशी, सचिव श्यामलाल चौधरी, जगदीशराज श्रीमाली, उपाध्यक्ष गोविन्दसिह कृष्णावत आदि मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply