Header Banner

अगर सत्ता में आए तो एक रुपया 60 डॉलर के बराबर : कुमावत

BY — March 13, 2014

युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष का दावा, नमो युवा शंखनाद सम्मेलन

130308उदयपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यॉक्ष डी. डी. कुमावत ने दावा किया कि एक बार भाजपा केन्द्रय में आए जाए तो एक रुपए की कीमत 60 डॉलर कर देंगे। वे भाजयुमो के युवा शंखनाद सम्मेलन के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

130309समारोह की अध्यक्षता भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री ने की। विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी मनोहर चौधरी, प्रदेश महामंत्री विकास शर्मा आदि थे। कार्यकर्ताओं को भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, लोकसभा प्रभारी प्रमोद सामर आदि ने सम्बोधित किया।

130310सभा के बाद यूथ वाहन रैली निकाली गई जिसे भाजपा ध्वज दिखाकर महापौर रजनी डांगी एवं ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने रवाना किया जो पार्टी कार्यालय से प्रारम्भ होकर उदियापोल, सूरजपोल, बापू बाजार, देहलीगेट, शास्त्री सर्कल, दुर्गानर्सरी रोड, सेवाश्रम, सेक्टर 3, 4, 5 होकर अगले पडा़व के लिए सवीना में विसर्जित हुई। इस अवसर पर इरशाद चैनवाला, मंयक कोठारी, लवदेव बागडी़, जयेश चम्पावत, मण्डल अध्यक्ष हेमन्त दया, मोहन गुर्जर, अमृत मेनारिया आदि उपस्थित थे। संचालन महामंत्री नरेश वैष्णव ने किया। आभार गजेन्द्र भण्डारी जताया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply